ताज़ा ख़बर

लूट कांड में शामिल दो और बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे हथियार और समान बरामद

हल्द्वानी गोरापड़ाव में 19 अगस्त को हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई डकैती के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल कार और 1.40 लाख रुपये की लूटी गई नकदी बरामद की है।19 अगस्त की शाम 10 हथियारबंद बदमाशों ने KIA शोरूम के पीछे स्थित उनके कार्यालय/गैराज में घुसकर करीब 8 लाख रुपये की नकदी, 12 मोबाइल फोन और सोने की चेन-अंगूठियां लूट ली थीं। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई