देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और अवैध डंपिंग पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीएम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक की सप्लाई चेन तोड़ने, अनधिकृत डंपिंग साइटों को चिह्नित करने और प्लास्टिक कचरे का तत्काल निस्तारण करने को कहा है।उन्होंने नगर निगम और सभी नगर निकायों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने और अनधिकृत स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ चालान सहित सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और अवैध डंपिंग पर रोक
