ताज़ा ख़बर

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, 28 जून से कांग्रेस का राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस अब संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। 28 जून से कांग्रेस अपने चुनावी अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ करेगी, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करेगी। यह अभियान संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति को धार देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की बैठक में भी उत्तराखंड के लिए तीन महीने का रोडमैप तैयार करने पर जोर दिया गया था।कांग्रेस ने इस अभियान को चार ज़ोन में बांटा है, ताकि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग नेतृत्व के जरिए मजबूत पकड़ बनाई जा सके।पहला ज़ोन पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत का होगा, जिसकी कमान प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal संभालेंगे।दूसरे ज़ोन में रुद्रप्रयाग, पौड़ी और चमोली शामिल हैं, जहां चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष Harak Singh Rawat नेतृत्व करेंगे।तीसरे ज़ोन में उत्तरकाशी और टिहरी को शामिल किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष Pritam Singh को सौंपी गई है।वहीं चौथे ज़ोन में अल्मोड़ा और नैनीताल की कमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Karan Mahara संभालेंगे।