मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुनियाल गांव में क्षेत्र के ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य एवं प्रमुखों द्वारा एक साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया इस दौरान वक्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और उनसे संबंधित परेशानियों के बारे में अपने अनुभव साझा किये ! कार्यक्रम के आयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया इस दौरान वक्ताओं ने मंच से संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी से जिस भी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने का अवसर दिया जाएगा सभी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जीतने का प्रयास करेंगे और पार्टी में पिछले 15 सालों से पड़े सुखे को समाप्त करने के लिए एकजुट होकर चुनाव में कार्य करने का संकल्प लियाइस मौके पर कांग्रेस प्रदेश कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया है उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर अपना विश्वास जताया और दो बार उन्हें मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर दिया एक बार फिर 2027 विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस पार्टी जिस प्रत्याशी पर भी अपना विश्वास जिताएगी सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे और मसूरी विधानसभा सीट को कांग्रेस की झोली में डालने का प्रयास करेंगेपूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह को सरकार द्वारा स्वरोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कार्य करना चाहिए ताकि देश और प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जा सके उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार देश और प्रदेश के लिए कार्य कर रही है और आने वाले चुनाव में भी एक बार फिर कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में आएगी कांग्रेस नेत्री डॉक्टर सोनिया आनंद रावत ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता पहले भी एक थे और आज भी एक है आज कार्यक्रम में अपार जनसमूह मौजूद है और सभी लोग भाजपा सरकार से पीड़ित है लेकिन इस बार मसूरी विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन होगा और तौर पर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक चौहान ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में इसका बिगुल बज चुका है
कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए एक साल का बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित किया
