नई टिहरी। नरेंद्रनगर ब्लॉक के चाका में बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति से जुड़े लोगों ने बैठक कर समिति की ओर से जनहित में किए जाने कार्यों के बारे में बताया।
समिति के संस्थापक जगत सिंह असवाल ने कहा कि समिति गत छह वर्षों से क्षेत्र में जनहित के कार्यों में लगी है। बैठक के बाद बजरंगी सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें जोत सिंह असवाल को अध्यक्ष, दौलत रावत, मीनाक्षी उनियाल, भारती सजवाण, डॉ़ मुकेश थपलियाल व जितेंद्र सजवाण उपाध्यक्ष, धन सिंह सजवाण कोषाध्यक्ष, शेर सिंह पयाल सचिव, प्रताप गुसाईं सह सचिव, दिनेश प्रसाद उनियाल को मीडिया प्रभारी, विकास सजवाण को सह जन संपर्क के अलावा 11 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
भाजपा कार्यसमिति प्रदेश सदस्य गिरीश बंठवाण ने कहा कि समिति क्षेत्र में स्वच्छता, नशा मुक्ति, हनुमान धाम के निर्माण करने के साथ गरीब व असहाय लोगों की सेवा में लगी है। बैठक में मोर सिंह असवाल, धन सिंह सजवाण, बुद्धिराम बिजल्वाण, राजेश गैरोला, धन सिंह सजवाण, राजेश गैरोला आदि मौजूद थे। संवाद
बजरंगी स्वाभिमानी सेवा समिति के जोत सिंह बने अध्यक्ष
