ताज़ा ख़बर

धामी सरकार की नई पहल, हरिद्वार को AI जिले के रूप में विकसित करने की तैयारी

हरिद्वार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में आज हरिद्वार स्थित स्टेट गेस्ट हाउस, डैम कोठी में हरिद्वार को AI जिले के रूप में विकसित करने से संबंधित प्रस्तुति की समीक्षा की।हमारा प्रयास है कि AI जैसी आधुनिक तकनीक का उपयोग पर्यटन, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसुविधाओं को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने में किया जाए। इससे न केवल विकास कार्यों को नई गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए नवाचार, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो सकेंगे।हमारा संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे तथा विकास के नए प्रतिमान स्थापित करे।