मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में सड़क, रेल, हवाई संपर्क और आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। देहरादून की आगामी 50 वर्षों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के लिए सौंग बांध परियोजना पर कार्य जारी है। वहीं जमरानी और लखवाड़ बांध परियोजनाओं को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। किच्छा में एम्स सैटेलाइट सेंटर, पंतनगर एयरपोर्ट विस्तार और प्रदेश में हेलीपोर्ट निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इससे पर्यटन, तीर्थाटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडियों से अपने पैतृक गांवों से जुड़े रहने और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, उद्यमिता व स्वरोजगार के क्षेत्र में अपने अनुभव और विशेषज्ञता का योगदान देने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री धामी का प्रवासी उत्तराखंडियों से आह्वान, प्रदेश के विकास में निभाएं भागीदारी
