कांग्रेस किसान मोर्चा की प्रदेश प्रभारी शीतल मान आज डोईवाला पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक की और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।प्रदेश प्रभारी शीतल मान ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों की हितैषी रही है। आज किसान पूरी तरह से परेशान है। खाद, बीज, सिंचाई और फसल के सही दाम न मिलने से किसान मुश्किल में है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस किसान मोर्चा किसानों की इन समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएगा। इसके लिए हर पंचायत में कांग्रेस किसान मोर्चा के पदाधिकारी किसानों के साथ बैठक करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे।वहीं उत्तराखंड किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह और जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि डोईवाला में अभी तक किसानों की भूमि का अंशदान निर्धारण नहीं हुआ है। जिस कारण किसान सम्मान निधि से भी वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से मुद्दे हैं, जिनको लेकर कांग्रेस किसान मोर्चा सड़कों पर उतरेगा और किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा।
कांग्रेस किसान मोर्चा की प्रदेश प्रभारी शीतल मान डोईवाला पहुंची, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
