ताज़ा ख़बर

रायपुर में सेवा संकल्प शिविर, जनता को मिली सरकारी योजनाओं की सौगात

रायपुर, देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करने के साथ ही उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। हमारी सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े, बल्कि सरकार स्वयं उनके बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुने और उनका समाधान करे। इसी उद्देश्य से शुरू किए गए ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दो चरणों में 6.5 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया।अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि जनसमस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुनते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री Umesh Sharma Kau जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।