ताज़ा ख़बर

बाल संरक्षण को लेकर डीएम के सख्त निर्देश…

देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बाल संरक्षण और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बालश्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, दत्तक ग्रहण और बाल कल्याण समिति के मामलों की जानकारी ली गई। पिछले तीन महीनों में समिति के सामने 236 प्रकरण आए, जिनमें 120 का निस्तारण हो चुका है। वहीं 6 बच्चों को दत्तक ग्रहण के लिए विधिक रूप से मुक्त किया गया। दिसंबर 2024 से अब तक अभियान के तहत 744 बच्चों को चिन्हित कर रेस्क्यू किया गया, जबकि 216 बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराया गया। डीएम ने बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए मामलों का समयबद्ध निस्तारण और नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए।