उत्तराखंड की पहाड़ियां और यहां की आध्यात्मिक भूमि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में खास स्थान रखती हैं। केदारनाथ धाम में उनकी यात्राएं हों या बद्रीनाथ धाम से जुड़े विकास कार्य, प्रधानमंत्री ने कई अवसरों पर देवभूमि के प्रति अपने लगाव को व्यक्त किया है। आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। 1950 में गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 से देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उत्तराखंड में उनके कार्यकाल के दौरान केदारनाथ पुनर्निर्माण, चारधाम ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना और बद्रीनाथ धाम विकास जैसी योजनाओं पर काम आगे बढ़ा। इन परियोजनाओं से चारधाम यात्रा और राज्य की कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।इस खास अवसर पर उत्तराखंड आज तक परिवार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
PM मोदी का जन्मदिन आज, देवभूमि से जुड़ी आस्था और विकास की कहानी
