युवाओं ने जिस जोश, उत्साह और आत्मीयता के साथ स्वागत किया, उससे अभिभूत हूं। यह अपनापन केवल सम्मान नहीं, बल्कि नए उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने वाली ऊर्जा है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमारी युवा शक्ति ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत और विकसित भारत की सबसे महत्वपूर्ण पूंजी है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, उसे साकार करने में हमारे युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।इसी संकल्प के साथ हमारी सरकार युवाओं को केवल जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा, स्वरोजगार, स्टार्टअप, रोजगार मेलों और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के माध्यम से युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार किया जा रहा है।इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद Mahendra Bhatt जी, Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, Khajan Dass जी, माननीय विधायक Umesh Sharma Kau जी, Vinod Chamoli जी, बृजभूषण गैरोला जी, Savita Harbans Kapoor जी, प्रदेश महामंत्री श्रीमती Deepti Rawat Bhardwaj जी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल जी समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में युवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में पहुंचकर देवभूमि के ऊर्जावान युवाओं से संवाद किया
