ताज़ा ख़बर

दृष्टिबाधित बच्चों के साथ CM धामी ने मनाया जन्मदिन

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्मदिन देहरादून के राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया। सीएम ने बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें अपने हाथों से केक खिलाया मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना के बाद संस्थान पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों से बनाया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया। सीएम धामी ने कहा कि उन्हें हर साल बच्चों के बीच आने का इंतजार रहता है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे जिस भी क्षेत्र में जाएंगे, सफलता जरूर हासिल करेंगे। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की।