प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प माह की शुरुआत रक्तदान अभियान के साथ हुई। अभियंता दिवस पर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन ने इस अभियान का आयोजन किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में 150 से 200 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरों की ओर से अगले 15 दिनों तक रक्तदान अभियान जारी रहेगा। साथ ही, सेवा संकल्प माह के तहत जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पीएम मोदी और सीएम धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प माह की शुरुआत
