डोईवाला ब्लॉक सभागार में ऋषिकेश भाजपा की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा-समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यशाला में दर्जा राज्यमंत्री सुभाष बर्थवाल, ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान, विधायक बृजभूषण गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, विनय कंडवाल, रश्मि देवी, पंकज शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डोईवाला में ऋषिकेश भाजपा की जिला कार्यशाला सेवा संकल्प अभियान को लेकर हुई चर्चा
