मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से अगस्त 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किस्त वन-क्लिक के माध्यम से जारी की। इसके तहत 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये भेजे गए। अगस्त में विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई। इनमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान और परित्यक्ता पेंशन सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पेंशन मिले। आधार संबंधी समस्या वाले पात्र लाभार्थियों के लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए
सीएम धामी ने 9.91 लाख लाभार्थियों को जारी की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
