ताज़ा ख़बर

प्रदेश में भी बरसात के चलते नदी नाले उफान पर आने से भारी नुक्सान की खबरें सामने आ रही है

बरसात का मौसम हर ओर तबाही लेकर आता है, प्रदेश में भी बरसात के चलते नदी नाले उफान पर आने से भारी नुक्सान की खबरें सामने आ रही है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने नदियों में न जाने की चेतावनी देने के साथ ही नदी नालों के किनारे बसी बस्तियों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।विकासनगर की यमुना नदी से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल बरसात के चलते यहां की यमुना नदी भी उफान पर है, जिसका जलस्तर अक्सर उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक असर डालता है, बावजूद इसके ढकरानी क्षेत्र में स्थित क्रेशर प्लांटों से रोजाना उपखनिज सामग्री से भरे भारी भरकम वाहन नदी के रास्ते ही ढकरानी ढालीपुर से होते हुए मुख्य सड़क पर पहुंच रहे हैं। ताज्जुब की बात तो यह कि भारी बरसात के बाद भी रात के अंधेरे में भी नदी के रास्ते ही यह वाहन आवाजाही कर रहे हैं। अगर ऐसे में नदी का जलस्तर बढ़ने पर कोई घटना सामने आती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। जिसको लेकर जब एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार से सवाल किया गया तो इसकी जिम्मेदारी खनन विभाग पर डालते हुए नजर आए।