उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर अब नदियों के जलस्तर पर भी साफ दिखाई दे रहा है। रामनगर में कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नदी में बढ़े जलस्तर के चलते प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर की सीढ़ियों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। सुरक्षा को देखते हुए मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मंदिर के मुख्य द्वार पर चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को नदी की ओर जाने से मना किया गया है। वहीं प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।रामनगर के प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण कोसी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी बढ़ते-बढ़ते अब गर्जिया मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंच गया है। कोसी नदी में उफान को देखते हुए मंदिर समिति ने एहतियातन श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी है।गर्जिया मंदिर कोसी नदी के बीच स्थित होने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने पर यहां सबसे पहले खतरा पैदा होता है। सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर के मुख्य द्वार पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी के बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए मंदिर की ओर जाने का प्रयास न करें और अपनी जान जोखिम में न डालें।वहीं कोसी नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। नदी के आसपास रहने वाले लोगों और पर्यटकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान नदी के किनारे जाने या पानी के तेज बहाव के पास खड़े होने से बचें बारिश का दौर जारी रहने के कारण कोसी नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका बनी हुई है
कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, गर्जिया मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचा बाढ़ का पानी
