क्षेत्र में धान की फसल एवं अन्य फसलों के लिए खाद का संकट गहरा गया है। सहकारी समितियों और सोसायटियों में खाद का स्टॉक खत्म होने से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान किसान भवन पहुंचे, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह खालसा ने कहा कि, क्षेत्र में धान की फसल खाद मांग रही है और प्रदेश की सोसायटियों एवं सहकारी समितियों में खाद का स्टॉक बिल्कुल नहीं है। जिससे किसानो की फसलो को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश में एवं जिला देहरादून में खाद की पर्याप्त मात्रा का स्टॉक सोसायटियों में जल्द सप्लाई करने वाली एजेंसियों को सख्त निर्देश देकर खाद की कमियों को पूरा किया जाए। जिससे क्षेत्र के किसानो को समय पर खाद मिल सके और वह अपनी फसलों में खाद डाल सके अन्यथा क्षेत्र के किसानो को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। और किसान पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है। उन्होंने आशा जताई कि सरकार उनकी समस्या पर जल्द से जल्द समाधान करेगी।
डोईवाला में गहराया खाद का संकट, भाकियू टिकैत ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
