ताज़ा ख़बर

101 नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम बोले- पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं को मिल रहा हक

मुख्य सेवक सदन में पशुपालन विभाग एवं गन्ना विकास तथा चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सभी नवचयनित कार्मिकों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।युवाओं की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देते हुए हमारी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सख्त नकल विरोधी कानून के प्रभावी होने से सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां अब योग्यता और परिश्रम के आधार पर सुनिश्चित हो रही हैं। बीते पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिलना इसी व्यवस्था की सफलता का प्रमाण है। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री  Ganesh Joshi जी, Khajan Dass जी, Saurabh Bahuguna जी, माननीय राज्यसभा सांसद Naresh Bansal जी एवं माननीय विधायक Savita Harbans Kapoor जी Durgeshwar Lal जी उपस्थित रहे।