ताज़ा ख़बर

टपकेश्वर महादेव की 26 बी शोभायात्रा का किया भव्य आयोजन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत का लिया संतो का आशीर्वाद 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवाजी जी धर्मशाला सहारनपुर चौक टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मन्दिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज महंत योगी राज विजय नाथ पीठाधीश्वर महंत सिंहासिनी पीठ असम गौहाटी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रभारी उतर भारत महंत योगी मन भाई नाथ अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के साथ पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का शुभारम्भ किया शोभायात्रा में में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोभा यात्रा के आयोजन समिति से जुड़े सभी संत महात्माओं आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि भगवान टपकेश्वर महादेव की कृपा समस्त प्रदेश वासियों पर बनी रहे भगवान टपकेश्वर महादेव की 26 वीं भव्य शोभायात्रा बुधवार को त्रयोदशी के अवसर पर निकाली गई साथ ही यात्रा के बाद महादेव मंदिर के सत्संग भवन में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया