ताज़ा ख़बर

रक्षाबंधन को लेकर सजा देहरादून का बाजार, रंग-बिरंगी राखियों की बढ़ी मांग

पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड की रात राजधानी देहरादून में भी रंग-बिरंगे राखियो से बाजार सजे हुए हैं बहने अपने भाई की कलाई में बांधने के लिए रखिया खरीद रही है वैसे तो रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं। साल 2026 में रक्षाबंधन की तारीख को लेकर 27 या 28 अगस्त का कंफ्यूजन बना हुआ है, क्योंकि पूर्णिमा तिथि दोनों दिनों में पड़ रही है। पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।