ताज़ा ख़बर

डोईवाला में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नए कार्यालय का भव्य उद्घाटन, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया शुभारंभ…

डोईवाला क्षेत्र के भानियावाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल के नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रिबन काटकर किया गया।इस गरिमामय अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल सहित क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा।कार्यक्रम के समापन अवसर पर एक भावुक और सांस्कृतिक दृश्य देखने को मिला, जब स्थानीय बहनों ने जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल और मंच पर उपस्थित अतिथियों को रक्षासूत्र (राखी) बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की, और क्षेत्र के विकास का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि भानियावाला में कार्यालय खुलने से आसपास के लोगों की समस्याओं के समाधान में तेजी आएगी। यह कार्यालय पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के लिए भी लाभदायक साबित होगा।