मसूरी के हाथीपांव से दूधली-भदराज मार्ग की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं, जबकि मार्ग का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हैपूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रूप सिंह कठैत और स्थानीय निवासियों ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्होंने कई वर्षों बाद किसी मार्ग की ऐसी हालत देखी है। उनका कहना है कि गांव तक आने-जाने में लोगों को लगातार दिक्कत हो रही है और वाहनों के आवागमन में भी खतरा बना हुआ है।रूप सिंह कठैत ने कहा कि मार्च में नगर पालिका की ओर से मार्ग पर कार्य कराने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का संकल्प सराहनीय है, लेकिन स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधि और संबंधित जिम्मेदार अधिकारी जब सड़क की सुध नहीं लेंगे तो योजनाओं का लाभ धरातल पर कैसे पहुंचेगा। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कर आवागमन सुचारू करने की मांग की है
हाथीपांव-भदराज मार्ग बदहाल, ग्रामीणों में नाराजगी…
