विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, छात्रों पर हुई कार्रवाई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शनिवार देर शाम रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। शहीद स्मारक लखनपुर से नगर पालिका परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाले गए इस मार्च में पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।मार्च के दौरान “धर्मेंद्र प्रधान तो झांकी है, मोदी की माफी बाकी है” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और छात्रों के साथ हुई कार्रवाई ने युवाओं का भविष्य प्रभावित किया है।पमार्च के दौरान पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक मुद्दे का समाधान है। उन्होंने मांग की कि छात्रों पर कथित कार्रवाई करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इन मुद्दों को लगातार उठा रहे हैं और जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।
“धर्मेंद्र प्रधान तो झांकी है, मोदी की माफी बाकी है” के नारों के साथ रामनगर में कांग्रेस का मार्च और प्रदर्शन
