ताज़ा ख़बर

शहीद भगत सिंह चौक पर देश के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किय गया

शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज शहीद भगत सिंह चौक पर देश के शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया जंतर मंतर पर कल छात्रों पर हुए लाठी चार्ज और आंसू गैस छोड़ने के बाद कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए इसके विरोध में आज शहर कांग्रेस कमेटी के दर्जनों कार्यकर्ता सहित भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया  शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर जिस तरह से युवाओं पर सरकार द्वारा लाठियां बरसाई गई है और एक बार भी संवाद करने का प्रयास नहीं किया गया है यह लोकतंत्र पर कुठाराघात है उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है और अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं उन्होंने कहा कि इस प्रकरण के बाद भाजपा सरकार की छवि उम्मीद हुई है और कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती हैप्रदेश कांग्रेस कमेटी पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि आज देश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पेपर लीक के बाद दर्जनों छात्र-छात्राओं में अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी आज उनके परिजन भी इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं लेकिन सरकार इस मुद्दे पर संवेदनशील है  शिक्षक राजेश सक्सेना ने कहा कि उनके द्वारा अपने जीवन काल में अनेक छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी गई है और हर बच्चे का सपना होता है कि वह बेहतर ओहदा प्राप्त करें और मां-बाप का नाम रोशन करें लेकिन जब उन्हें मालूम होता है कि पूरे साल भर पढ़ने के बाद भी पेपर लीक हो जाता है तो बच्चे निराश हो जाते हैं सरकार को ईश्वर ध्यान देना होगा और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को सबसे सख्त सजा दी जानी चाहिए