ताज़ा ख़बर

25 जुलाई तक पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

देहरादून मे कांवड़ मेला 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिकेश में यात्रा मार्ग और आईडीपीएल मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि 25 जुलाई तक हर हाल में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। डीएम ने कांवड़ियों के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, मेडिकल कैंप, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा मार्ग की मरम्मत, घाटों पर सुरक्षा, सफाई, फॉगिंग और अवैध दुकानों व ओवररेटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। प्रशासन के अनुसार कांवड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होगा।