राहुल गांधी का दून आगमन और छात्रों की गूंज…साथ में डीजे के शोर में थिरकते युवा.. शाम को हुई भारी बारिश से कार्यक्रम स्थल पर कई जगह कीचड़… फिर भी युवाओं के साथ बुजुर्ग व गोद लिए बच्चों के साथ आईं माताएं भी संगीतमयी मुद्दा आधारित भीगी शाम की गवाह बनीं…लगभग चार से पांच घण्टे तक बन्नू स्कूल में युवाओं के आने जाने का सिलसिला जारी ही रहा..बन्नू स्कूल के इलाके में जोशीले युवाओं की नारेबाजी..”पेपर लीक..नीट.. समेत कुछ युवा प्रतियोगियों की मौत से उपजे सवालों पर राहुल गांधी का सिस्टम से कई सवाल..शुक्रवार 17 जुलाई को रेसकोर्स इलाके व आसपास भारी जाम..लगभग रात्रि 8 बजे राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज और युवाओं के भविष्य पर कुछ ज्वलंत बिंदु उकेरे। म्यूजिक के जबरदस्त रोमांच के साथ राहुल गांधी छात्रों की गूंज का सक्सेसफुल फ्यूज़न कर गए..प्रदेश की राजनीति के इतिहास में रात्रि को लगे युवाओं के इस जमावड़े के कई राजनीतिक निहितार्थ भी आने वाले दिनों में निकाले जाते रहेंगे..फिलहाल, भाजपा को जीत की हैट्रिक से दूर रखने की कोशिश में जुटे कांग्रेसी चेहरे राहुल बाबा की गूंज से शाम को हुई बरसात की जबरदस्त झड़ी में खिले खिले दिखाई दिए
युवा प्रतियोगियों की मौत से उपजे सवालों पर राहुल गांधी का सिस्टम से कई सवाल
