ताज़ा ख़बर

राहुल गांधी के दौरे का बीजेपी महिला मोर्चा ने किया विरोध…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने सवाल खड़े किये हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा का कहना है कि जब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला ‘नारी शक्ति वंदन बिल’ संसद में लाया गया था, तब कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने उसका विरोध किया लिहाजा सरकार का वह बिल संसद में पास नहीं हो पाया ऐसे में ,जब महिलाओं के शासक्तिकरण और सम्मान कि बात थी तब तब राहुल गांधी और उनके सहयोगी दलों ने बिल को गिराकर महिलाओं का आपमन किया ऐसे में अब राहुल गांधी किस मुंह से उत्तराखंड आकर महिलाओं और छात्रों के हितों की बात कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी महिला मोर्चा ने राहुल गांधी के दौरे का विरोध कर रहे हैं