ताज़ा ख़बर

मसूरी में फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, 400 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

सर्व मैदान में आयोजित तृतीय स्वर्गीय रामनाथ सिंह पवार स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि उत्तराखंड कांग्रेस पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली द्वारा शुभारंभ किया गया इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष से कम आयु के लगभग 350 से 400 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं मसूरी के साथ ही अन्य क्षेत्रों से भी यहां पर बच्चे आ रहे हैं मुख्य रूप से यहां पर बालिका वर्ग में भी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इसको लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है हालांकि मसूरी में खेल मैदान बड़ी समस्या रही है पिछले कई दशकों से खेल प्रेमी यहां पर एक खेल मैदान की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक मसूरी वासियों को खेल मैदान में उपलब्ध नहीं हो पाया है भारतीय सर्वेक्षण विभाग का एकमात्र खेल मैदान में यहां के बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारते हैं प्रतियोगिता के आयोजन प्रिंस पवार ने बताया कि उनके द्वारा एक अकादमी का गठन किया गया है जिसमें मसूरी के छोटे बच्चों को फुटबॉल सिखाया जाता है यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई गई है उन्होंने भी माना कि खेल मैदान की कमी के कारण बच्चे अपना हुनर नहीं दिखा पाते हैं लेकिन उसके बावजूद भी उनकी अकादमी में सैकड़ो बच्चे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और आने वाले समय में यदि दुनिया में मसूरी का नाम रोशन करेंगे मुख्य अतिथि उपेंद्र थापली ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चे नशे से दूर रहते हैं और उनका मानसिक और शारीरिक विकास होता है