बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बद्रीनाथ धाम में चंदा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर राजनीतिक आरोप लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारी की नियुक्ति कांग्रेस शासनकाल में हुई थी और गोदियाल को पहले अपने कार्यकाल का जवाब देना चाहिए।द्विवेदी ने गोदियाल को बद्रीनाथ धाम में आमने-सामने बैठकर तथ्यों के आधार पर सार्वजनिक चर्चा की चुनौती दी। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि वे पहले से ही खुली चर्चा के पक्षधर हैं और बद्रीनाथ धाम में तथ्यों के साथ जनता के सामने सच्चाई रखने को तैयार हैं।
बद्रीनाथ धाम में आमने-सामने बहस को तैयार बीकेटीसी अध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
