ताज़ा ख़बर

सीमाद्वार जलभराव पर डीएम का निरीक्षण, अवैध सड़क कटिंग पर सख्त कार्रवाई

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सीमाद्वार क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रस्तावित नाला पुनर्निर्माण परियोजना का जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 14 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना के तहत आरसीसी बैरल नाले का निर्माण कर जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सुझावों को शामिल करते हुए डीपीआर को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। इसी दौरान क्षेत्र में बिना अनुमति सड़क कटिंग का मामला सामने आने पर उन्होंने तत्काल कार्य रुकवाते हुए मशीन सीज करने और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।