ताज़ा ख़बर

जनसेवा के 5 साल पूरे, मुख्यमंत्री बोले—जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य सेवक के रूप में जनसेवा के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ऋषिकेश में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम में आप सभी ने जिस आत्मीयता, स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास के साथ मेरा स्वागत किया, उससे भावविभोर हूँ।

मुख्यमंत्री धूमन कहा आप सभी का यह विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है जो प्रदेशहित में साहसिक निर्णय लेने और दिन-रात उत्तराखण्ड की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है।

जब तक जनसेवा का यह दायित्व मेरे कंधों पर है, मेरा प्रत्येक क्षण, प्रत्येक प्रयास और प्रत्येक संकल्प देवभूमि उत्तराखण्ड की सवा करोड़ जनता की सेवा एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहेगा।