ताज़ा ख़बर

नीट परीक्षा को लेकर कांग्रेस लगातार मुखर…

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने नीट परीक्षा मे हुयी धांधली और अनियमितता पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार नौजवान युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय कर रही है नीट की परीक्षा दोबारा कराना और उसमें भी धांधली होना कहीं ना कहीं सरकार की निष्क्रियता दर्शाता है आगे गोगी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह परीक्षा के संचालन में सख्त रूख अपनाये और परीक्षा में दोषी पाए गए लोगों पर सख्त कार्रवाई करे बार-बार इस तरह की धांधली होना अपने आप में बहुत ही शर्मनाक बात है हर साल लाखों बच्चे नीट परीक्षा का एग्जाम देते हैं अब नीट परीक्षा को लेकर बच्चों का भी विश्वास उठता जा रहा है महानगर अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा मंत्री को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।