मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति को लेकर बड़ी तैयारी पूरी कर ली है। भारी बारिश और भूस्खलन के दौरान राशन की किल्लत न हो, इसके लिए राज्य के दूरस्थ इलाकों में जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का तीन महीने का खाद्यान्न पहले ही पहुंचा दिया गया है। आगामी 1 जुलाई से उपभोक्ताओं को तीन माह का अग्रिम राशन वितरित किया जाएगा। सरकार ने चारधाम यात्रा मार्ग से जुड़े जिलों को प्राथमिकता देते हुए सभी गोदामों में पर्याप्त बफर स्टॉक भी सुरक्षित रखा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में खाद्यान्न आपूर्ति को लेकर बड़ी तैयारी
