उत्तराखंड में नीति निर्माण (Policy Making) और ज़मीनी हकीकत को लेकर जनता और विश्लेषकों के बीच लगातार बहस जारी है, जहाँ एक तरफ सरकार “सपनों का उत्तराखंड” और विकास के दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ पर्वतीय क्षेत्रों की मूल समस्याओं और प्रभावी नीतियों के अभाव पर सवाल उठाए जाते हैं उत्तराखंड की विकास यात्रा आज भी नीति से ज्यादा नियति का भरोसे चलती प्रतीत होती है राजनीतिक और प्रशासनिक तंत्र दो अलग दिशाओं में चलते हैं और समन्वय के अभाव में न तो ठोस योजना बन पाती है और न ही उसका जमीनी क्रियान्वयन होता है ब्यूरोक्रेसी पर आधारित विकास का सपना देखना, बिना जनता की भागीदारी के किसी मर्गमरीचिका से कम नहीं है।
नीति निर्माण और ज़मीनी चुनौतियाँ
पलायन और आजीविका- गाँवों से लगातार पलायन और स्थानीय स्तर पर रोज़गार के ठोस अवसरों की कमी।पारिस्थितिकी और विकास का संतुलन- हिमालयी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और पर्यावरण को ध्यान में रखकर दीर्घकालिक नीतियों की माँग। स्वास्थ्य और शिक्षा- दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव। सरकार के दावे और दृष्टिकोण विकास और विरासत- सरकार का दावा है कि राज्य में बुनियादी ढांचे, स्टार्टअप नीति और पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है।नीतिगत पहल- विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति (STI Policy) जैसे कदमों का उल्लेख किया जाता है।
