मसूरी-केम्प्टी मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बहुमंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। बताया जा रहा है कि मकान में बुधवार से ही दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं, जिसके बाद परिवार को अनहोनी की आशंका सताने लगी थी। आज सुबह करीब 6:30 बजे मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया।मकान में रहने वाले परिवार के सदस्यों बताया के अनुसार, बरसाती नाले से लगातार पानी रिसने के कारण मकान की नींव और आसपास की जमीन कमजोर हो रही थी। परिवार ने बताया कि उन्होंने वर्षों की मेहनत से पैसे जोड़कर मकान बनाया था, लेकिन बारिश ने उनकी पूरी मेहनत पलभर में तबाह कर दी।मकान गिरने के बाद प्रभावित परिवार ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। प्रशासन का कहना है कि परिवार को मकान खाली करने की चेतावनी पहले ही दे दी गई थी। प्रशासन ने हरसंभव सहायता का भरोसा देते हुए राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने की बात कही है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसाती नालों और गधेरों के आसपास मकान बनाने या रहने से बचें, क्योंकि लगातार बारिश के दौरान ऐसे क्षेत्रों में जमीन धंसने और भवनों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।
मसूरी-केम्प्टी रोड पर बारिश का कहर, बहुमंजिला मकान भरभराकर ढहा
