ताज़ा ख़बर

भाजपा ने मल्लिका अर्जुन खड़गे पुतला दहन किया …

भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कॉंग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि राजनीति के चलते ‘वंदे मातरम के पूरे गायन में बाधा डालने और इसे रोकने का प्रयास किया, जो कि देश और राष्ट्रगीत का अपमान है वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता देश विरोधी है और समय-समय पर कांग्रेस पार्टी भारत के महापुरुषों के अपमान के साथ ही राष्ट्रीय गीतों का भी अपमान करते हैं इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगाभाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं और उनका पाकिस्तान से संबंध है स्वतंत्रता दिवस के दिन सोनिया गांधी राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे द्वारा जिस प्रकार से राष्ट्रीय गीत का अपमान किया गया है वह निंदनीय है और भाजपा ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे का पुतला दहन किया है और यदि भविष्य में भी इसी प्रकार से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे तो पूरे देश में आंदोलन चलाया जाएगा