नगरपालिका विकासनगर क्षेत्र पीछले लम्बे समय से जलभराव की समस्या से जुझ रहा है। लेकिन संबंधित विभाग सिर्फ खोखले आश्वासन देकर अपने काम की इतिश्री कर रहे हैं।दरअसल विकासनगर नगरपालिका क्षेत्र के कई इलाके ऐसे हैं जहां बार बार सीवरेज चौक होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो बरसात के मौसम में और भयावह हो जाता है। खासकर शहर की सबसे व्यस्ततम सिनेमा गली, पहाड़ी गली सहित आसपास के मुख्य मार्ग हल्की बरसात में पानी की सही निकासी न होने के कारण बरसात और सीवरेज के पानी से लबालब हो जाते हैंमुकेश वर्मा स्थानीय दुकानदारों को तो दिक्कतों का सामना करना ही पड़ता है, साथ ही स्कूली बच्चों को भी इसी गंदगी से भरे पानी से आना जाना पड़ता है। वहीं शहर में निर्माणाधीन पेयजल व सीवरेज योजना के जगह जगह की जा रही खुदाई भी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।दिवाकर सिंह स्थानीय लोगों का कहना है कि वह लोग लम्बे समय से इस समस्या को झेल रहे है
विकासनगर में जलभराव से जनता बेहाल, सीवर चोक और अधूरे काम बने मुसीबत
