21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पूरा भरोसा जताया है।
उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल, स्थानीय जनता, विद्यार्थियों और विभिन्न विभागों के समन्वय से इस आयोजन को भव्य और सफल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग को वैश्विक पहचान दिलाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड में भी योग को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

