ताज़ा ख़बर

राज्यसभा के लिए बीजेपी प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद

बीजेपी के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद, मंत्री और विधायक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पार्टी ने लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि दिनेश आर्य ने कुमाऊं समेत पूरे उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके राज्यसभा में जाने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। नामांकन के दौरान बीजेपी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए इसे समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया।