नानकमत्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर सेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य है, इसलिए मंदिरों, गुरुद्वारों, पर्यटन स्थलों के साथ बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सेवा, संवाद, जनभागीदारी और नवाचार के कार्यक्रम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता को अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली बनाने का आह्वान किया
सेवा से स्वच्छता तक: नानकमत्ता में धामी ने दिया जनभागीदारी का संदेश
