ताज़ा ख़बर

खटीमा में CM धामी का रोड शो, जनजातीय समाज ने किया जोरदार स्वागत; बोले- जनता का स्नेह विकास के संकल्प को देता है मजबूती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा, ऊधम सिंह नगर में माननीय केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री Jual Oram जी एवं केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju जी के साथ रोड शो में सहभागिता की। इस दौरान देवतुल्य जनता व जनजातीय समाज के भाई-बहनों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और उनसे मिले असीम स्नेह से अभिभूत हूं।धामी ने कहा जनता का यह प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद इस बात का प्रतीक है कि हमारी सरकार की नीतियां और विकास के प्रयास सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह विश्वास हमें उत्तराखंड के विकास और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री Ajay Tamta जी, माननीय सांसद श्री Ajay Bhatt जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।