ताज़ा ख़बर

खटीमा में ‘उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव’ का शुभारंभ, CM धामी बोले- जनजातीय समाज के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि खटीमा, ऊधम सिंह नगर में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Jual Oram जी व श्री Kiren Rijiju जी की गरिमामयी उपस्थिति में ‘उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर परम पूज्य बाबा नीब करौरी जी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों को भी सम्मानित किया।

धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री  Narendra Modi जी के नेतृत्व में देशभर में जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाना जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत और योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण कदम है।

उत्तराखंड में भी हमारी सरकार जनजातीय समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जोड़ते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए।

इस अवसर पर माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta जी, माननीय सांसद Ajay Bhatt जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Dr Dhan Singh Rawat जी, Subodh Uniyal जी,  Khajan Dass जी,  Pradeep Batra जी, Ram Singh Kaira जी,  Bharat Singh Chaudhary जी, माननीय विधायक Sarita Arya जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।