ताज़ा ख़बर

फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS में दाखिला, तीन और अभ्यर्थियों की सीट रद्द; अब तक 19 दाखिले निरस्त

उत्तराखंड में MBBS दाखिला प्रक्रिया के दौरान फर्जी और गलत प्रमाणपत्रों के इस्तेमाल का मामला सामने आने के बाद कार्रवाई लगातार जारी है। एचएनबी उत्तराखंड मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी ने प्रमाणपत्रों के सत्यापन के बाद तीन और MBBS अभ्यर्थियों का दाखिला रद्द कर दिया है। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार और श्रीनगर में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थी शामिल हैं। जिला प्रशासन से प्राप्त सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर इन अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने उनका सीट आवंटन निरस्त किया। इसके साथ ही अब तक फर्जी या गलत प्रमाणपत्रों के चलते रद्द किए गए MBBS दाखिलों की संख्या 19 हो गई है। रद्द की गई सीटों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा, जबकि अन्य अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन भी जारी है।