ताज़ा ख़बर

देहरादून मे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर नौकर फरार

देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद अमिता सिंह के घर काम करने वाले नौकर पर परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने और लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार होने का आरोप है। नेपाल मूल के भारत थापा को करीब 20 दिन पहले दिल्ली की एक एजेंसी के जरिए खाना बनाने के लिए रखा गया था। खाना खाने के बाद पार्षद, उनके पति और बेटे की तबीयत बिगड़ गई और सभी बेहोश हो गए। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस को घर के सीसीटीवी बंद मिले, जबकि एक फुटेज में आरोपी खाना बनाता नजर आया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।