पर्वतीय गांधी इन्दमणि बडोनी की 27 वीं पुण्र्य तिथि पर आज माल रोड स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाए कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा प्रदेशवासियों से बडोनी के विचारों को आत्मसात कर जीवन में अपनाने का आह्वान किया गया इस अवसर पर सर्व सम्मति से मसूरी पालिका टाउनहॉल का नाम इंद्रमणि बडोनी के नाम पर रखने की पालिका से मांग की गई आन्दोलनकारियों ने प्रदेश सरकार पर पहाड़ के महापुरूषों की उपेक्षा का आरोप लगाया गयाइन्द्रमणि बडोनी विचार स्मृति मंच मसूरी के तत्वाधान में यहाॅ माॅलरोड़ स्थित बडोनी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर समिति के सचिव एवं राज्य निर्माण आन्दोलनकारी प्रदीप भण्डारी ने राज्य सरकार पर उत्तराखण्ड के महापुरूषों की उपेक्षा का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में जन्में राजनीतिक व्यक्तियों की जयंती या पुण्य तिथि को राज्य सरकार के मुखिया बड़े जोर शोर से मनाते हैं मगर स्थानीय महापुरुषों की उपेक्षा करते हैं राज्य सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में अनावश्यक पाठ तो जोड़ रही है मगर उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के इतिहास व पर्वतीय गाॅधी के जीवन दर्शन को विधि पूर्वक आज तक प्रदेश के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल नहीं किया भाषा संरक्षण पर कुछ भी व्यवहारिक कार्य नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के नायकों का सपना उत्तराखण्ड के गाॅव रोशन करने का था मगर सरकार की असफल नीतियों और इच्छा शक्ति के अभाव में अनेक गाॅव खण्डर बन गए हैं पहाड़ के कई हजार स्कूलों पर ताले लग गए हैं उत्तराखण्ड राज्य और संस्कृति के गीत गाने वाले नेता और कलाकार सब देहरादून में एशोआराम की दुनिया में खो गए हैं
मसूरी मे पर्वतीय गांधी इंद्रमणि बडोनी को दी श्रद्धांजलि…
