उत्तराखंड को आज एक और नई रेल सौगात मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर नियमित संचालन का शुभारंभ किया। सप्ताह में दो दिन चलने वाली यह ट्रेन कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संपर्क, पर्यटन, व्यापार और आवागमन को नई गति देगी। मुख्यमंत्री धामी ने इसे प्रदेश की विकास यात्रा की नई जीवनरेखा बताया। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में इसे प्रतिदिन चलाने पर भी विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में रेलवे विस्तार का कार्य लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ, कुमाऊं-गढ़वाल को मिली नई रेल कनेक्टिविटी
