देहरादून एवं आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए दून पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही हैं और लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने की चेतावनी दे रही हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए संवेदनशील स्थानों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।
भारी बारिश के बीच अलर्ट मोड पर दून पुलिस, नदी-नालों से दूर रहने की अपील
