ताज़ा ख़बर

रामनगर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रिजॉर्ट सील, 62 लोग हिरासत में…

उत्तराखंड के रामनगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाई-प्रोफाइल रिजॉर्ट में चल रहे कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 62 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग किशोर भी शामिल हैं। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है, जबकि उसका जनरल मैनेजर फरार बताया जा रहा है। पूरे मामले में पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।रामनगर में एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल रिजॉर्ट पर छापा मारकर कथित देह व्यापार और अवैध गतिविधियों का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया है कि रिजॉर्ट में आयोजित पार्टी के पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। आरोप है कि पार्टी के आयोजन से करीब दस दिन पहले आयोजक ने रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी से संपर्क किया था और शराब, महिलाओं तथा कथित एक्स्ट्रा सर्विस की व्यवस्था करने की मांग की गई थी।पुलिस के अनुसार 4 से 5 जुलाई 2026 तक के लिए रिजॉर्ट लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये में बुक किया गया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने आरोपी सुनील कुमार के माध्यम से महिलाओं की व्यवस्था कराई थी और प्रत्येक महिला के लिए करीब 10 हजार रुपये तय किए गए थे। पुलिस अब आर्थिक लेन-देन और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि रिजॉर्ट के जनरल मैनेजर ने होटल स्टाफ को निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले लोगों और महिलाओं के नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज न किए जाएं। पुलिस का मानना है कि ऐसा साक्ष्य छिपाने और जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से किया गया। इन्हीं तथ्यों के आधार पर रिजॉर्ट को सील कर दिया गया है। मामले में जनरल मैनेजर लखेंद्र चौधरी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैंएसएसपी डॉ. मंजू नाथ टीसी ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि देह व्यापार, नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।